फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari Police solved mystery of Mahant murder case

Rewari: पुलिस ने सुलझाई महंत मर्डर केस की गुत्थी, शराब के नशे में किया था दो लोगों ने हमला

Sat, 18 Mar 2023 02:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 18 Mar 2023 02:22 PM IST
सार

बुजुर्ग महंत बलबीर नाथ गांव के प्राचीन मंदिर में कई वर्षों से रह रहा था। वह मंदिर की देखरेख करता था। शुक्रवार सुबह मंदिर में जब गांव के लोग पहुंचे तो महंत मृतावस्था में मिला था। लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया था।

विज्ञापन
Rewari Police solved mystery of Mahant murder case
हरियाणा पुलिस, Haryana police - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रेवाड़ी के धारूहेड़ा थाना अंतर्गत गांव ढाकिया में गत वीरवार की रात शिव मंदिर के महंत की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने गांव के ही दो लोगों को महंत की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि महंत के साथ बैठकर शराब पीते समय झगड़ा होने पर आरोपियों ने महंत के सिर पर वार किया था, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद शुरू की पूछताछ
बुजुर्ग महंत बलबीर नाथ गांव के प्राचीन मंदिर में कई वर्षों से रह रहा था। वह मंदिर की देखरेख करता था। शुक्रवार सुबह मंदिर में जब गांव के लोग पहुंचे तो महंत मृतावस्था में मिला था। लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया था। महंत के सिर पर चोट के निशान होने के कारण ग्रामीणों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू की थी। 
विज्ञापन


जांच के बाद दो किए काबू 
पुलिस ने हत्या की वारदात को सुलझाते हुए गांव के ही कुलदीप और हरिओम को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ धारूहेड़ा प्रहलाद सिंह ने बताया कि दोनों ने महंत के साथ बैठकर शराब का सेवन किया था। इसके बाद किसी बात को लेकर उनका महंत से झगड़ा हो गया। झगड़े में इन लोगों ने उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे महंत की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed