{"_id":"5831e75e4f1c1bbf04b39c80","slug":"rewari-news-vehicle-hit-one-dead-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी की टक्कर से एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी की टक्कर से एक की मौत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
मृत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी के खोल में रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग स्थित सीहा के समीप रविवार को गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। युवक महेंद्रगढ़ में किसी समारोह में शरीक होने जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर एक गाड़ी(पिकअप) डहीना से रेवाड़ी की तरफ जा रही थी। सीहा बस स्टैंड के समीप गाड़ी की एक बाइक से टक्कर से हो गई। बाइक पर तीन युवक सवार थे। जिनमें जयपुर निवासी जुगनू (18) की मौत हो गई। जबकि वार्ड-26 निवासी बंटी(23) की हालत नाजुक देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं तीसरा घायल अलवर निवासी बबलू है, जिसका उपचार ट्रामा सेंटर में ही चल रहा है। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची खोल थाना पुलिस ने घायल युवक के बयान दर्ज कर गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।