फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, vehicle, hit, one dead, two injured

गाड़ी की टक्कर से एक की मौत, दो घायल

Sun, 20 Nov 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Nov 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
rewari news, vehicle, hit, one dead, two injured
मृत

विज्ञापन
रेवाड़ी के खोल में रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग स्थित सीहा के समीप रविवार को गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। युवक महेंद्रगढ़ में किसी समारोह में शरीक होने जा रहे थे।


जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर एक गाड़ी(पिकअप) डहीना से रेवाड़ी की तरफ जा रही थी। सीहा बस स्टैंड के समीप गाड़ी की एक बाइक से टक्कर से हो गई। बाइक पर तीन युवक सवार थे। जिनमें जयपुर निवासी जुगनू (18) की मौत हो गई। जबकि वार्ड-26 निवासी बंटी(23) की हालत नाजुक देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं तीसरा घायल अलवर निवासी बबलू है, जिसका उपचार ट्रामा सेंटर में ही चल रहा है। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची खोल थाना पुलिस ने घायल युवक के बयान दर्ज कर गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed