फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, duplicate, ticket checker, arrested

फर्जी टीटी बनकर कर रहा था वसूली, धरा गया

Wed, 17 Aug 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Aug 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
rewari news, duplicate, ticket checker, arrested
प्रतीकात्‍मक इमेज - फोटो : ANI

विज्ञापन
रेवाड़ी में फर्जी टीटी बनकर यात्रियों से वसूली करने का एक मामला सामने आया है। एमएसटी यात्रियों के आईकार्ड मांगने पर फर्जी टीटी होने का खुलासा हुआ। यात्रियों ने फर्जी टीटी को आरपीएफ के हवाले किया, जहां से जीआरपी ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे दिल्ली से चलने वाली डेमू ट्रेन में एक युवक टीटी बनकर यात्रियों के टिकट चेक कर रहा था वहीं बेटिकट यात्रियों से पैसे वसूल रहा था। ट्रेन में ही मौजूद बटौडी निवासी योगेंद्र व मोतला खुर्द निवासी दयानंद से भी टिकट मांगी तो दोनों ने एमएसटी दिखा दी। इस बीच बातों से उन्हें टीटी पर संदेह हुआ तो आई कार्ड मांगा। इस पर टीटी हड़बड़ा गया और कुछ ही देर में मामले का खुलासा हो गया। उसने यात्रियों को बताया कि वह फर्जी टीटी बनकर उगाही करने आया था। यात्रियों ने फर्जी टीटी को आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया। यहां से जीआरपी ने आरोपी बुलंदशहर के गांव सोही निवासी संजय सिंह उर्फ संजू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed