फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, crime, weapon, fear, car, cash, theft

हथियार का भय दिखा कार समेत हजारों की नगदी लूटी

Thu, 18 Aug 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
rewari news, crime, weapon, fear, car, cash, theft
पिस्टल

विज्ञापन
रेवाड़ी में बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार रात एक बार फिर हाइवे पर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। हथियारबंद पांच-छह बदमाशों ने देर रात एनएच-8 पर गांव जलियावास के पास इनोवा कार रुकवाकर राजस्थान के जयपुर में रहने वाले दंपति और किराए की कार के चालक से नकदी और मोबाइल के साथ कार भी लूट ली।  कसौला थाना पुलिस ने चालक की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली एयरपोर्ट छोड़कर लौट रहे थे वापस
जानकारी के अनुसार राजस्थान के जयपुर निवासी टीकम गोस्वामी अपनी पत्नी रेखा के साथ बेटे को कार से छोड़कर जयपुर वापस लौट रहे थे। कार जयपुर के ही स्वरूप नगर मोहल्ला निवासी मेहर सिंह से किराए पर ली गई थी। अभी वे दिल्ली-जयपुर हाइवे पर गांव जलियावास के पास ही पहुंचे थे कि पिस्तौल के बल पर बदमाशों ने कार को रुकवा लिया।
विज्ञापन


हजारों की नकदी के साथ मोबाइल और कार भी लूटी
बदमाशों ने कार रुकवाकर चालक मेहर सिंह से मोबाइल और 2800 रुपये और गोस्वामी दंपति से करीब 18 हजार रुपये लूट लिए और सभी को जबरन कार से उतारकर इनोवा लेकर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित दंपति और कार चालक ने किसी तरह पुलिस से संपर्क किया। मामले की सूचना मिलने पर क्षेत्र के आसपास पुलिस ने नाकाबंदी की। लेकिन काफी प्रयास के बावजूद बदमाशों का पता नहीं चल सका। बाद में पुलिस ने कार चालक मेहर सिंह की शिकायत पर अज्ञात 5-6 बदमाशों के खिलाफ लूट, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ितों से बदमाशों का हुलिया पता कर खोजबीन शुरू कर दी गई है।
राजेश कुमार, जांचकर्ता, कसौला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed