फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, crime, stick, attack, mother in law, daughter in law, injured

लाठी-डंडों से हमला कर सास-बहू को किया घायल

Sun, 20 Nov 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
rewari news, crime, stick, attack, mother in law, daughter in law, injured
beaten up - फोटो : AmarUjala

विज्ञापन
रेवाड़ी सदर थाना क्षेत्र के गांव मांढैया खुर्द में गांव के ही कुछ लोगों पर एक परिवार की सास-बहू को लाठी-डंडों से पीटकर घायल करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में मांढैया गांव निवासी बिमला देवी ने बताया कि गांव के ही सतीश, उसकी पत्नी लक्ष्मी, राजेश उसकी पत्नी राजबाला, बिमला, संतरा, देवेंद्र, रोबिन ने मिलकर उस पर व उसकी पुत्रवधू पर सुबह लाठी-डंडों व रॉड से हमला किया और गंभीर रूप से घायल किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना खोल में मारपीट का केस दर्ज
रेवाड़ी के खोल थाना पुलिस ने गांव मामड़िया अहीर निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव मामड़िया अहीर निवासी नरेंद्र यादव ने बताया कि शनिवार शाम गांव के ही हरविंद्र यादव ने उस पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed