फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, crime, rape, girl student, kidnap

स्कूल जा रही छात्रा का अपहरण कर किया रेप

Wed, 20 Apr 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
rewari news, crime, rape, girl student, kidnap
दुष्कर्म - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
इलाके की एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए और रोष जताया। साथ पुलिस में शिकायत दर्ज गई। छात्रा अपने गांव से पास के दूसरे गांव में पढ़ने जाती है। ग्रामीणों ने कहा है कि जब तक बच्चों की सुरक्षा नहीं दी जाती तब तक वे बेटियों स्कूल नहीं भेजेंगे। मामले को लेकर डीएसपी खुद ग्रामीणों से मिलने पहुंचे और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि सहयोग करने वाले दो अभी फरार हैं।
विज्ञापन


कोसली क्षेत्र के एक गांव से सोमवार को एक छात्रा अपने पड़ोस के गांव में स्कूल जाने के लिए निकली थी। सुबह करीब साढ़े सात बजे नौवीं कक्षा की यह छात्रा कुछ दूरी पर ही पहुंची थी कि पड़ोसी गांव का 32 वर्षीय युवक बाइक लेकर उसके पहुंच गया और उसे स्कूल तक छोड़ने की बात कही। परिचित होने पर वह बाइक पर बैठ गई। ग्रामीणों के अनुसार युवक उसे जबरन नेहरू कैनाल पर ले गया, जहां पहले से उसके दो साथी मौजूद थे। आरोप है कि युवक ने अपने साथियों के सहयोग से छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद उसे स्कूल के पास छोड़ गया। इधर, ग्रामीणों को छात्रा का अपहरण होने की भनक लगने पर वे जाटूसाना थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी। लौटते वक्त छात्रा बदहवास स्थिति में मिली तो पहले तो उसे घर लाया गया। फिर सारी बात पूछकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं उसके सहयोगी फरार हैं। मामले को लेकर मंगलवार को इलाके के डीएसपी जब ग्रामीणों के पास पहुंचे तो ग्रामीणों भड़क गए। उन्होंने कहा कि पड़ोसी गांव में बच्चों को भेजने से डर लगता है। दो साल पहले भी उनके गांव की लड़कियों के साथ पड़ोसी गांव के युवकों ने छेड़छाड़ की थी। तब बच्चों को स्कूल भेजने से रोक दिया था। तब प्रशासन ने सुरक्षा का वादा किया और एक पीसीआर भी लगाई थी। लेकिन अब एक बार फिर ऐसा मामला हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों गांवों के बीच की दूरी तीन किलोमीटर है और आवागमन के साधन नहीं है। ऐसे लड़कियों को भी पैदल स्कूल तक जाना पड़ता है। उनके गांव में सिर्फ पांचवीं तक स्कूल है।
विज्ञापन


क्या कहना है डीएसपी का
डीएसपी मोहम्मद जमाल का कहना है एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। लड़कियों की सुरक्षा के लिए एक पीसीआर लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आज ही कोसली डीएसपी का चार्ज लिया है। स्कूल आती जाती छात्राओं के साथ छेड़छाड़ या अपहरण जैसी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed