फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari: Deadly attack on hotel operator for not giving ransom

रेवाड़ी: डेढ़ लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर होटल संचालक पर जानलेवा हमला, चार हजार रुपये लूटे

Sat, 23 Sep 2023 06:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 23 Sep 2023 06:25 PM IST
सार

आरोपी महेश सैनी गैंग का गुर्गा बताया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Rewari: Deadly attack on hotel operator for not giving ransom
शहर के निजी अस्पताल में भर्ती युद्धवीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी के गांव हुसैनपुर के पास शुक्रवार रात को डेढ़ लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर एक होटल संचालक पर जानलेवा हमला किया गया है। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी करीब 4 हजार रुपये लूटकर भाग गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचें परिजनों ने घायल हो निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पीड़ित के पिता की शिकायत पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महेश सैनी के गैंग से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


गांव हुसैनपुर निवासी पूर्व सरपंच के बेटे युद्धवीर ने बताया कि उन्होंने 10 अगस्त 2023 को गांव हरीनगर में नारनौल रोड पर कनिष्क नाम से होटल खोला है। होटल खोलने के 3 दिन बाद ही 13 अगस्त को उनके ही गांव के सतपाल उर्फ लल्लू ने उनके होटल पर आकर डेढ़ लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। उस समय झगड़ा भी हुआ था, लेकिन मामला गांव से जुड़ा होने के कारण पंचायती तौर पर रफा-दफा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युद्धवीर के पिता नरेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात उनका बेटा 9 बजकर 40 मिनट पर अपने होटल में बैठा हुआ था। इसी दौरान वहां सतपाल उर्फ लल्लू सहित अन्य युवक होटल पर पहुंचे और युद्धवीर पर लाठी-डंडों, रॉड, चाकू से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए युद्धवीर होटल से निकलकर घर की तरफ भागा।


कुछ दूर आगे ही आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और उसे बुरी तरह पीटा। इस दौरान आरोपी होटल से 4 हजार रुपये की नकदी भी छीन ले गए। सूचना के बाद पीड़ित के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने युद्धवीर को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। रामपुरा थाना पुलिस ने पीड़ित के पिता नरेश की शिकायत पर 4 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed