फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari: Accused of killing a liquor baron by taking Supari of 25 lakhs arrested

Rewari: दो राज्यों की पुलिस, 5 घंटे सर्च अभियान, 25 लाख की सुपारी ले शराब कारोबारी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Aug 2023 01:18 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 20 Aug 2023 01:18 AM IST
सार

राजस्थान व हरियाणा पुलिस ने मिलकर पांच घंटे तक सर्च अभियान चलाया। आरोप है कि राजस्थान के जालोर जिले में 7 अगस्त को हत्या की वारदात की थी।

विज्ञापन
Rewari: Accused of killing a liquor baron by taking Supari of 25 lakhs arrested
राजस्थान पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तैनात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी शहर के बोलनी रोड स्थित एक सोसाइटी से राजस्थान व हरियाणा पुलिस की संयुक्त करवाई में शनिवार शाम को सुपारी लेकर शराब कारोबारी की हत्या करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि हत्या का आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है। राजस्थान व रेवाड़ी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई की सूचना के बाद शहर में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


राजस्थान के जालोर जिले में 7 अगस्त को शराब कारोबारी की हत्या हो गई थी। इस मामले में राजस्थान के लिए जांच कर रही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के बाद राजस्थान पुलिस को सूचना मिली कि रेवाड़ी शहर में हत्या का आरोपी छुपा हुआ है।
विज्ञापन


राजस्थान सीआईए ने रेवाड़ी पुलिस के सहयोग से बोलनी रोड स्थित एक सोसाइटी में सर्च अभियान चलाया। यहां आरोपी की लोकेशन मिली थी। करीब पांच घंटे चले सर्च अभियान के दौरान शाम को पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार आरोपी मुकेश कुमार जालौर जिले का रहने वाला था। 25 लख रुपये की सुपारी लेकर शराब कारोबारी लक्ष्मण की हत्या को अंजाम दिया था। शराब शराब कारोबारियों की आपसी रंजिश में आरोपी को सुपारी दी गई थी। हालांकि रेवाड़ी पुलिस की ओर से इस मामले की पुष्टि नहीं की गई है।


हत्यारोपी मुकेश का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बताया जा रहा है। आरोपी सुपारी लेकर हत्या की वारदात को अंजाम देता था। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से इस बात की कोई पुष्टि नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed