फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rajasthan youth commits suicide in Rewari of Haryana

रेवाड़ी: होटल में फंदा लगाकर राजस्थान के युवक ने दी जान, शुक्रवार को किराये पर लिया कमरा, सुसाइड नोट बरामद

Sat, 26 Feb 2022 09:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 26 Feb 2022 09:01 PM IST
सार

युवक ने अंदर से दरवाजा बंद कर रखा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सुसाइड नोट बरामद किया है। 

विज्ञापन
Rajasthan youth commits suicide in Rewari of Haryana
कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी शहर के रेलवे चौक स्थित एक होटल के कमरे में शुक्रवार की रात राजस्थान के एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी शनिवार की सुबह तब हुई जब एक कर्मचारी कमरे का दरवाजा खुलवाने पहुंचा था।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा के पास लगी खिड़की को तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और शव को कब्जे में लिया। इस दौरान पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार युवक तीन दिन से लापता था। उसने शुक्रवार को कमरा किराये पर लिया था।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार की दोपहर सूचना मिली कि रेलवे चौक स्थित एक होटल में ठहरे युवक ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद शहर थाना एसएचओ संजय कुमार मौके पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद उन्होंने दरवाजा के पास लगी खिड़की को तोड़वाया और कमरे में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही शव को फंदे से उतरवा और शनाख्त होने के बाद परिजनों को जानकारी दी। उसकी पहचान राजस्थान के कस्बा किशनगढ़ बास निवासी लखन के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। हालांकि सुसाइड नोट में युवक ने किसी को भी अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

इस दौरान परिजनों ने बताया कि लखन दो-तीन दिन से घर से लापता था। उसकी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया था। परिजनों ने राजस्थान पुलिस को लखन के लापता होने की शिकायत भी दी थी।

पुलिस ने बताया कि रेलवे चौक स्थित होटल में युवक शुक्रवार की दोपहर पहुंचा था और कमरा किराये पर लिया था। शनिवार को युवक के कमरे से बाहर नहीं निकलने पर स्टाफ के कर्मचारी पहुंचे तो वह फंदे पर लटका मिला।

 

आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। परिजनों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। - संजय कुमार, एसएचओ, शहर थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed