{"_id":"659ed698669756b05c00ceef","slug":"policemen-honoured-after-finding-stolen-cow-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: चोरी हुई गाय मिलने पर पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित, हवन व यज्ञ के साथ भंडारे का हुआ आयोजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: चोरी हुई गाय मिलने पर पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित, हवन व यज्ञ के साथ भंडारे का हुआ आयोजन
Wed, 10 Jan 2024 11:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:10 PM IST
सार
आश्रम से गाय चोरी होने की सूचना पर बाबा बालक नाथ खुद पहुंचे थे। पिछले सप्ताह शनिवार को नरसिंह आश्रम से दो गायें चोरी हो गई थीं।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों को फूलमाला पहनकर स्वागत करते हुए।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गत सप्ताह हरियाणा के रेवाड़ी से सटे भिवाड़ी के टपूकड़ा के नरसिंह आश्रम से चोरी हुई गायों के मिलने के बाद उत्सव का माहौल है। चोरी हुई गाय की सकुशल वापसी पर बाबा नरसिंह दास आश्रम जोहड़ मंदिर में हवन किया गया। गायों को वापस दिलाने में मदद करने वाले पुलिसकर्मियों व गांववासियों का फूलमालाएं पहनाकर और चादर ओढ़ाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तिजारा विधायक बाबा आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस व ग्रामीण इसी तरह सतर्क रहें तो क्षेत्र में न तो गो तस्करी हो सकेगी और न ही गोकशी हो सकेगी। उनके साथ आए बाबा श्रद्धानंद और जोहड़ मंदिर के पुजारी बाबा मनोहर लाल महाराज का भी अभिनंदन किया गया। थाना अधिकारी सहित पुलिस टीम को सम्मानित किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
गाय चोरी होने की सूचना पर खुद महंत बालकनाथ पहुंचे थे
बता दें कि पिछले सप्ताह शनिवार को नरसिंह आश्रम से दो गायें चोरी हो गई थीं। आश्रम से गाय चोरी होने की खबर सुनकर तिजारा विधायक महंत बालकनाथ भी पहुंचे और पुलिसकर्मियों को गाय ढूढ़ने के आदेश दिए। एक गाय तस्करों के चंगुल से छूटकर आश्रम में लौट आई। दूसरी गाय को तस्कर अपने साथ नूंह के उबारका गांव ले गए। लेकिन पुलिस और ग्रामीणों ने तस्करों और गाय के पदचिन्हों का पीछा कर ढूंढ लिया। महंत बालकनाथ ने खुद इस पूरे मामले पर नजर रखी और अपने एक प्रतिनिधि को भी आश्रम में भेजा। दोनों पशु तस्करों को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
दोनों गोतस्करी के आरोपी नूंह के रहने वाले
भिवाड़ी एसपी योगेश के आदेश पर तत्काल दो टीमों का गठन किया गया और गठित टीम के सदस्यों ने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर पशु तस्करों के मार्ग को चिह्नित किया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से टपूकड़ा से करीब 10 किमी दूर उबारका की सीमा से महज 5 घंटे में गाय को बरामद कर लिया गया। फिलहाल उबारका गांव निवासी इरफान खान (35) और अनीस (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है।