{"_id":"591f3a58793b66df486a404b2f792633","slug":"police-rade-mewat-to-search-robber-s-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बदमाशों की तलाश में मेवात में दी दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने बदमाशों की तलाश में मेवात में दी दबिश
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Mon, 04 Jan 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित धारूहेड़ा बस स्टैंड के पास फ्लाईओवर पर एक ट्रक चालक को हथियार के बल लूटने का प्रयास करने वाले बदमाशों की तलाश में सीआईए पुलिस की टीम मेवात में दबिश दी, लेकिन वे पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं।
उधर, पकड़े गए एक बदमाश मुबारिक को पुलिस को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में शुक्रवार देर रात दो बदमाश 35 फिट ऊंचे फ्लाईओवर से कूद गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई थी। जबकि दो फरार हो गए थे।
पुलिस प्रवक्ता दीनदयाल ने बताया कि कार में सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक जनवरी की रात धारूहेड़ा बस स्टैंड के निकट एक ट्रक चालक को रुकवा लिया था और उसके मारपीट करते हुए ट्रक को लूटने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
इस दौरान गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंच गई, इससे घबराए बदमाश अजहर व ताहिर ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। इसके अलावा बदमाश मुबारिक को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया।
वहीं बदमाश समीम व आरिफ कार लेकर फरार हो गए। सभी बदमाश मेवात जिले के रहने वाले है। उन्होंने बताया कि फरार दोनों बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस मेवात में छापेमारी कर रही है। दोनों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।