फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   overload Vehicle, crime,police, rewari,truck

ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई जारी, 21 वाहन जब्त

Wed, 21 Sep 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Wed, 21 Sep 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। ओवरलोड भार लेकर चलने वाले वाहनों पर आरटीए और पुलिस का शिकंजा कसते हुए सोमवार को 21 वाहनों को जब्त किया है। पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु की है।
विज्ञापन


खोल थाना पुलिस ने ओवरलोड भार लेकर चल रहे यूपी निवासी गौरव को मनेठी से गिरफ्तार किया है। कोसली थाना पुलिस ने दिल्ली के समोली निवासी विकास तथा झज्जर के ढाकला निवासी रोहताश को कोसली से गिरफ्तार किया है। मॉडल टाऊन थाना पुलिस ने अलवर जिले के सहदमपुर निवासी हाबु और राजस्थान के हरनाथपुर निवासी रमेश को अभय सिंह चौक से गिरफ्तार किया है। जाटुसाना थाना पुलिस ने जयपुर जिला के नरीदा निवासी रामशरन को जाटुसाना से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बावल थाना पुलिस ने नूंह के गांव बडोपुर निवासी इमरान को नैचाना कट से तथा अलवर के फलौद निवासी राजेश को ओढ़ी कट एनएच- 8 से गिरफ्तार किया है। वहीं कसौला थाना पुलिस ने अजमेर के बलाद निवासी हिम्मत व नूंह के साहा निवासी जमील को कसौला चौक से, जयपुर के सरोंद निवासी सुभाषचंद व यूपी के राजपुर निवासी गुरमेल सिंह को काठूवास के पास से और अलवर के रुपड़ा निवासी बुधराज, महेंद्रगढ़ बिहारीपुर निवासी सुरेंद्र, जिला अजमेर निवासी शैतान तथा जयपुर के रामपुरा निवासी मोहनलाल को बनीपुर चौक से और अजमेर जिला निवासी जयसिंह को काठूवास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धारुहेड़ा थाना पुलिस ने यूपी निवासी गोविन्दराम को खरखड़ा कट, जिला जयपुर के खरब निवासी दिनेश को सोहना टी. प्वाइंट, नूंह के गांव बुडोली बडा निवासी खुर्शीद को कापड़ीवास कट तथा अलवर जिला के नलौता निवासी रामसिंह को हीरो होन्डा कट से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त करके वाहन चालकों तथा वाहन मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed