{"_id":"643ce9eefc0afc5113089573","slug":"one-died-in-head-on-collision-between-two-bikes-in-rewari-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत: एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने किया मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेवाड़ी में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत: एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Mon, 17 Apr 2023 12:10 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:10 PM IST
सार
यूपी के जिला मुरादाबाद का रहने वाला योगेन्द्र पाल सिंह (58) जिले के खोल एरिया में शराब के ठेके पर काम करता था। 12 अप्रैल को वह घर से खाटूश्याम जी जाने और 3-4 दिन में वापस लौटने की बात कहकर निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी के गांव मंदौला-जैनाबाद रोड पर दो बाइकों में आमने-सामने भिंडत हो गई। इस हादसे में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा आरोपी चालक हादसे के बाद मौके से भाग गया। खोल थाना पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
मिली जानकारी के अनुसार, मूलरूप से यूपी के जिला मुरादाबाद का रहने वाला योगेन्द्र पाल सिंह (58) जिले के खोल एरिया में शराब के ठेके पर काम करता था। 12 अप्रैल को वह घर से खाटूश्याम जी जाने और 3-4 दिन में वापस लौटने की बात कहकर निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। योगेन्द्र सिंह के बेटे अभिषेक ने बताया कि उसे सूचना मिली की उसके पिता योगेन्द्र सिंह की बाइक का एक्सीडेंट हो गया है।
विज्ञापन
आरोपी चालक पर केस दर्ज
सूचना के बाद वह गांव मंदौला पहुंचा तो राकेश नाम के एक व्यक्ति ने बताया कि उसके पिता जैनाबाद से मंदौला की तरफ आ रहे थे। तभी उनकी बाइक को मंदौला नहर के पास दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में योगेन्द्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी बाइक चालक भाग गया। अभिषेक ने तुरंत खोल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन