{"_id":"644a4867ef09068afd085d75","slug":"omni-van-caught-fire-in-rewari-accident-happened-while-driving-in-workshop-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में खड़ी ओमनी वैन लगी आग: वर्कशॉप में गाड़ी ठीक करते समय हुआ हादसा, रोड पर लगा जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेवाड़ी में खड़ी ओमनी वैन लगी आग: वर्कशॉप में गाड़ी ठीक करते समय हुआ हादसा, रोड पर लगा जाम
Thu, 27 Apr 2023 03:34 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 27 Apr 2023 03:34 PM IST
सार
रेवाड़ी के औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा के गांव महेश्वरी में एक वर्कशॉप बनी हुई है। एक दिन पहले यहां एक ओमनी वैन ठीक होने के लिए आई थी। वीरवार को मेकैनिक कार को ठीक कर रहे थे। तभी अचानक चिंगारी उठी और फिर कार में आग लग गई।
विज्ञापन
गाड़ी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेवाड़ी के कस्बे के महेश्वरी गांव में व्हीकल ठीक करने वाली एक वर्कशॉप में आग लग गई। आग की वजह से गैराज के अंदर खड़ी एक ओमनी वैन पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सूचना के बाद साथ लगते भिवाड़ी कस्बा से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने की असली वजह पता नहीं चल पाई है।
विज्ञापन
धारूहेड़ा के गांव महेश्वरी स्थित वर्कशॉप की घटना
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा के गांव महेश्वरी में एक वर्कशॉप बनी हुई है। एक दिन पहले यहां एक ओमनी वैन ठीक होने के लिए आई थी। वीरवार को मेकैनिक कार को ठीक कर रहे थे। तभी अचानक चिंगारी उठी और फिर कार में आग लग गई। कुछ सेकेंड के भीतर ही पूरी कार में आग भड़क गई। वर्कशॉप से आग की लपटे उठती देख आसपास के लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन
गैराज के अंदर लगी आग पर काबू पा लिया गया
देखते ही देखते कार पूरी तरह जल गई। सूचना के बाद धारूहेड़ा के साथ लगते भिवाड़ी से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। वर्कशॉप व कार के अंदर सीएनजी सिलेंडर रखे हुए थे। गनीमत यह रही कि आग लगने के बावजूद सिलेंडर नहीं फटे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जिस जगह वर्कशॉप बनी हुई है, वो काफी व्यस्त रोड है। आगजनी की वजह से रोड पर काफी देर तक जाम लगा रहा। दमकल की गाड़ी ने समय रहते गैराज के अंदर लगी आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन