फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   old man murdered wife with knief and than himself

सो रही वृद्ध पत्नी पर चाकू से किए वार, वाद में खुद के सीने में उतारा खंजर

Sat, 24 Oct 2015 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Sat, 24 Oct 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
घर लाए कुत्ते को भगाने पर आग-बबूला वृद्ध ने बरामदे में सो रही पत्नी पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। बाद में आत्मग्लानि में खुद को चाकू मारकर जान दे दी।
विज्ञापन


देर रात घटना के बाद तीन बजे मामले की जानकारी पर सदर थाना पुलिस और अल सुबह एसपी बलवान सिंह राणा, डीएसपी वीरेंद्र सैनी भी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल स्थित मोर्चरी में भिजवा दिया गया।
विज्ञापन


गांव भगवानपुर निवासी रतन सिंह (64) की कुछ दिन से पत्नी कलावती (60) के साथ किसी बात को लेकर खटपट चल रही थी। बृहस्पतिवार देर रात 10.30 बजे कलावती अपनी बेटी के साथ बरामदे में थी और बेटा अनुज पत्नी के साथ अंदर कमरे में सो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी रतन सिंह तेजधार चाकू लेकर पहुंचा और चारपाई पर सो रही पत्नी कलावती पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मां की चीख सुनकर अनुज उठा और पिता को कमरे में बंद कर बेसुध लहूलुहान कलावती को सेक्टर-3 स्थित एक निजी अस्पताल ले गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजन महिला को वापस घर ले गए तो वहां वृद्ध की लाश घर में पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे लेकर शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा।

कुत्ते को लेकर था झगड़ा
पोस्टमार्टम कराने के लिए पहुंचे कुछ ग्रामीणों का कहना था कि रतन सिंह कुछ समय पहले एक कुत्ता घर पर लेकर आया था, इसका कलावती विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर रतन सिंह से कई बार उसका झगड़ा हुआ था। बृहस्पतिवार को कलावती ने पालतू कुत्ते को कहीं भिजवा दिया था। इसके बाद ही गुस्से में आग बबूला हुए रतन सिंह ने वारदात को अंजाम दिया।

वापस लौटने पर कमरे में मिली पिता की लाश
डॉक्टरों के मां के मृत घोषित करने पर करीब 11.30 बजे अनुज शव लेकर वापस घर पहुंचा। घर के सबसे बाहरी कमरे में बंद पिता को खोलने के लिए गेट खोला तो देखा कि पिता के सीने में खंजर उतरा हुआ था और लहूलुहान शव जमीन पर पड़ा था। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

फिर 3 बजे क्यों बुलाई गई पुलिस
पुलिस को घटना की जानकारी सुबह तीन बजे दी गई। पूछताछ के बाद यह बात सामने आई है कि रात 12 बजे से पहले ही दोनों की मौत के बारे में परिजनों को पता चल गया था। इसके बावजूद हत्या और फिर आत्महत्या जैसे मामले में परिजनों में से किसी ने पुलिस को सूचना पहले नहीं दी। वहीं एक और सवाल यह है कि रतन सिंह ने जब चाकू से अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी तो उसे चाकू समेत कमरे में क्यों बंद किया गया।



 प्रथम दृष्टया पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। फिर भी बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - वीरेंद्र सैनी, डीएसपी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed