फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Old man killed with ax in Kathuwas of Rewari, blood soaked body found on cot

Rewari: जमीन के विवाद में गला काट कर की पिता की हत्या, इकलौते बेटे से अलग भाई के पास रह रहे थे रतिराम

Tue, 29 Aug 2023 11:10 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 29 Aug 2023 11:10 AM IST
सार

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित गांव काठूवास निवासी करीब 56 वर्षीय रतीराम रोजाना की तरह बीती रात भी अपने घर के पास ही प्लाट में सोने के लिए गए थे। उनका शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा मिला।

विज्ञापन
Old man killed with ax in Kathuwas of Rewari, blood soaked body found on cot
हत्या में आरोपी बेटा पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित गांव काठूवास में सोमवार रात को जमीन के विवाद में एक युवक ने अपने पिता रतिराम (56) की तेजधार हथियार (बांकड़ी) से गला काट कर हत्या कर दी। परिजनों ने सुबह खून से लथपथ शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव काठूवास निवासी रतिराम (56) सोमवार की रात अपने प्लाट में प्रतिदिन की तरह सोने के लिए गए थे। सुबह जब देर तक रतिराम घर नहीं लौटे तो परिजन प्लाट पर गए जहां उनका शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर कसौला थाना पुलिस के अलावा उच्चाधिकारी और एफएसएल की टीम पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि रतिराम का अपने इकलौते बेटे रवि से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसकी वजह से रतिराम अपने भाई के पास रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी बावल नरेंद्र सांगवान ने बताया कि मामले में जब रतिराम के बेटे रवि से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आई। पूछताछ में रवि ने बताया कि रतिराम के पास 3 एकड़ जमीन और एक प्लाट था जिसे उसने बेच दिया था। इसके बाद से ही पिता से उसका लड़ाई-झगड़ा चल रहा था।


इसी के चलते उसने सोमवार रात शराब के नशे में तेजधार हथियार (बाकड़ी) से अपने पिता की गला काट कर हत्या कर दी। कसौला थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed