{"_id":"57e192c74f1c1bab1ea82663","slug":"murder-crime-police-rewari-mistrey","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं सुलझी व्यापारी ओमप्रकाश की मर्डर मिस्ट्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं सुलझी व्यापारी ओमप्रकाश की मर्डर मिस्ट्री
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Wed, 21 Sep 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
बहन की ही कर दी हत्या
- फोटो : Getty
पटौदी के व्यवसायी की रेवाड़ी में अज्ञात लोगों द्वारा हत्या किये जाने के मामले में पुलिस के हाथ दस दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक खाली हैं। वहीं खास बात यह है कि घटना से पूर्व मृतक के साथ रहे बच्चे और व्यापारी की मोपेड का भी पता नहीं चल सका है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि पुलिस आखिरकार यह मर्डर मिस्ट्री सुलझा पाएगी या नहीं।
-जेएलएन नहर के पास मिला था शव
पटौदी के वार्ड नंबर आठ निवासी ओमप्रकाश(60) स्कूटी पर फेरी लगा कर कपड़े बेचता था। 11 सितंबर को वह घर से करीब एक लाख रुपये लेकर अपनी मोपेड से रेवाड़ी कपड़े लेने आए थे। जिसके बाद शाम को उनका शव जेएलएन नहर के किनारे पड़ा मिला था। मृतक ओमप्रकाश के सिर और पेट पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने मौके से खून से लथपथ डंडा व खून से सने कपड़ों से भरी पॉलीथिन बरामद कर ली थी। लेकिन मृतक की स्कूटी, नकदी व मोबाइल का सुराग नहीं लगा। माना जा रहा है कि आशंका है कि नकदी के लिए ही उनकी हत्या की गई हो।
-साथ रहा लापता बच्चा ही है सबसे बड़ी मिस्ट्री
पुलिस की छानबीन में सामने आया था कि ओमप्रकाश ने शहर में जिस दुकान से कपड़े खरीदे थे वहां एक करीब आठ साल का बच्चा उनके साथ था। आसपास की दुकानों की सीसीटीवी फुटेज में मोपेड चला रहे ओमप्रकाश के साथ भी वह बच्चा पीछे बैठा दिखाई दिया। लेकिन हत्या के बाद से बच्चे का कहीं पता नहीं चला है,जिसके चलते लापता बच्चा अभी भी पुलिस के लिए मिस्ट्री बना हुआ है।
विज्ञापन
---------
पुलिस सभी पहलुओं से हत्या के मामले की जांच कर रही है। जो बच्चा मृतक के साथ था, उसकी पहचान के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
-जगदीश प्रसाद, एसएचओ, सदर थाना।