{"_id":"493b8b4ab1112c3a6b94df0d830fc63e","slug":"mobile-location-of-stdent-found-daruhera-fleed-from-airforce-school-dhaulakoua-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारूहेड़ा में मिली छात्रों की मोबाइल लोकेशन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारूहेड़ा में मिली छात्रों की मोबाइल लोकेशन
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Sun, 22 Nov 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के धौलाकुआं स्थित एयरफोर्स स्कूल के दो छात्र पिछले शुक्रवार से लापता हैं। एयरफोर्स ऑफिस के मुताबिक उनकी मोबाइल लोकेशन धारूहेड़ा में मिली है।
हालांकि पुलिस के लोकेशन पूरी तरह ट्रेस करने से पहले ही दोनों मोबाइल फोनों से सिम निकाले जाने के चलते स्टूडेंट्स तक नहीं पहुंचा जा सका। फिलहाल दिल्ली के सरोजनी नगर थाने में दोनों बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। वहीं दिल्ली पुलिस और अभिभावकों से मौखिक सूचना के बाद धारूहेड़ा पुलिस ने स्टूडेंट्स की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के धौला कुआं स्थित एयरफोर्स स्कूल के छात्र सिमन लांबा और प्रीत सिंह बीते शुक्रवार की सुबह स्कूल के लिए अपने घरों से निकले थे। देर शाम तक दोनों के घर नहीं पहुंचने पर अभिभावकों ने पता किया तो जानकारी मिली कि दोनों स्कूल ही नहीं गए थे।
इसके बाद अभिभावकों ने उस कोचिंग में सिमन और प्रीत की तलाश की जहां वे स्कूल के बाद जाते थे। कोई सुराग नहीं मिलने पर दोनों स्टूडेंट्स के अभिभावक बच्चों की तलाश में जुट गए।
विज्ञापन
वहीं एयरफोर्स ऑफिस के सर्विलांस के जरिए भी बच्चों की लोकेशन पता लगाने की कोशिश की गई तो उनकी मोबाइल लोकेशन धारूहेड़ा के हुडा आवासीय सेक्टर-6 में मिली। परिजनों के धारूहेड़ा पुलिस से संपर्क करने के कुछ देर बाद मोबाइल की लोकेशन मिलनी बंद हो गई। फिलहाल परिजन और धारूहेड़ा पुलिस दोनों बच्चों की तलाश में जुटी हुई है।
वर्जन
पीड़ित परिजनों और दिल्ली पुलिस से हुई बातचीत के आधार पर पुलिस गुमशुदा बच्चों की तलाश में जुटी है। फिलहाल स्थानीय थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
-रतनलाल, थाना प्रभारी, धारूहेड़ा थाना