{"_id":"644cb2f917493e21be0b98e6","slug":"market-closed-due-to-robbery-of-35-lakh-from-gold-trader-in-rewari-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: स्वर्ण व्यापारी से 35 लाख रुपये की लूट का मामला, विरोध के चलते अधिकतर बाजार बंद, लोग परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: स्वर्ण व्यापारी से 35 लाख रुपये की लूट का मामला, विरोध के चलते अधिकतर बाजार बंद, लोग परेशान
Sat, 29 Apr 2023 11:32 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 29 Apr 2023 11:32 AM IST
सार
रेवाड़ी में शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे उनके शोरूम पर एक बदमाश पहुंचा। बदमाश ने हेलमेट लगाया हुआ था और सीधे मनीष के पास पहुंचने के बाद बैग से पिस्तौल लगाकर उनकी कनपटी पर तान दी।
विज्ञापन
रेवाड़ी बाजार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेवाड़ी में शुक्रवार को स्वर्ण व्यापारी के साथ हुई लूट की वारदात के बाद सभी व्यापारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। इस वारदात के विरोध मेंव्यापारियों ने शनिवार की सुबह से ही शहर के कई बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। व्यापारी मोती चौक पर धरना देकर बैठे है। व्यापारियों की मांग है कि लुटेरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लूटा हुआ माल बरामद किया जाए। वहीं व्यापारियों को समझाकर बाजार खुलवाने के लिए डीएसपी अमित भाटिया व सुभाष चन्द्र पहुंचे, लेकिन मार्केट अभी पूरी तरह बंद है। वहीं व्यापारियों ने बाजार में पुलिस बूथ ओर दो राइडर की व्यवस्था करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
बदमाशों की तलाश की जा रही
वहीं, दूसरी तरफ पुलिस 4 टीमें वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही हैं। पुलिस के हाथ कुछ सुराग भी लगे हैं। सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कुछ कॉल डिटेल्स भी खंगाली है, जिससे बदमाशों को जल्द से जल्द दबोचा जा सके। शहर निवासी मनीष ने शहर के सर्राफा बाजार में मुसद्दीलाल बोदनलाल जैन के नाम से ज्वैलर्स का शोरूम खोला हुआ है।
विज्ञापन
अनिश्चितकाल के लिए भी हड़ताल की जा सकती
शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे उनके शोरूम पर एक बदमाश पहुंचा। बदमाश ने हेलमेट लगाया हुआ था और सीधे मनीष के पास पहुंचने के बाद बैग से पिस्टल लगाकर उनकी कनपटी पर तान दी। इसके बाद करीब 35 लाख रुपए कीमत का 600 ग्राम सोना और 70 हजार रुपए कैश लूटकर भाग गया था। शुक्रवार की देर शाम शहर के व्यापारी संगठनों की बैठक मियांवाली पंचायत घर में हुई। इसमें शनिवार 29 अप्रैल को शहर के तमाम बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही कहा कि अगर पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार और लूटा गया माल बरामद नहीं किया तो अनिश्चितकाल के लिए भी हड़ताल की जा सकती है।
विज्ञापन
पुलिस चौकी बनाने की मांग कर चुके व्यापारी
व्यापारियों ने कहा कि इस तरह की वारदातें पहले भी हुई हैं। व्यापारियों को हर बार टारगेट किया जाता है। इस घटना के बाद से व्यापारियों में खौफ है। लुटेरों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। व्यापारियों ने कहा कि दिनदहाड़े अति व्यस्ततम बाजार में लूट की वारदात होना पुलिस पर भी सवालिया निशान है। चूंकि व्यापारी कई बार मोती चौक पर पुलिस चौकी बनाने की मांग कर चुके है।