फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   jhota, crime, rewari, firing, haryana

अवैध असलहे से खुद की गोली से ही घायल हुआ था ‘झोटा’

Fri, 28 Apr 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 28 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर का कुख्यात अपराधी ‘झोटा’ ने पुलिस को भले ही चकमा देने का प्रयास किया हो लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में सच्चाई सामने आ गई है। मेडिकल रिपोर्ट में सामने आया है कि जिले का कुख्यात और झोटा गैंग का सरगना राजकुमार उर्फ झोटा बाइक फिसलने से नहीं बल्कि अपने ही गोली का शिकार हुआ था।

बीती 10 अप्रैल को राजकुमार उर्फ झोटा रेवाड़ी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हुआ था। मामले की जानकारी पर सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पूछताछ में झोटा ने पुलिस को बताया था कि वह और उसका एक अन्य साथी विशाल झज्जर रोड पर बाइक से आ रहे थे कि रास्ते में अचानक बाइक फिसल गई और घायल हो गए। अस्पताल में इलाज करा रहे झोटा ने पुलिस को बाइक फिसलने के कारण घायल होने की बात बताई थी, जबकि आई रिपोर्ट में सामने आया है कि झोटा गोली लगने के कारण घायल हुआ था। यह भी पता चला है कि झोटा को गोली उसके खुद के अवैध असलहे से लगी थी। मामले में अब गोकल गेट चौकी इंचार्ज ने ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है और आरोपी राजकुमार उर्फ झोटा की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


झूठा कारण बता कार्रवाई के किया था इंकार      
पुलिस को झूठे बयान देने के बाद झोटा ने किसी तरह की कार्रवाई से साफ इंकार कर दिया था। वहीं जब मेडिकल रिपोर्ट आई तो पता चला कि घाव गोली के थे। गोली लगने से हुए घाव का पता चलने पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि 10 अप्रैल को झोटा के पैर में अपनी ही अवैध पिस्तौल से चली गोली लग गई थी। गोकलगेट चौकी प्रभारी राम सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed