{"_id":"6672e13e30242dff3005183d","slug":"haryana-two-more-accused-arrested-for-attempting-to-steal-oil-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: तेल चोरी करने के प्रयास में दो और आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: तेल चोरी करने के प्रयास में दो और आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
Wed, 19 Jun 2024 07:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, धारूहेड़ा, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, धारूहेड़ा, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 19 Jun 2024 07:16 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी के धारूहेड़ा क्षेत्र में अपराध शाखा-2 धारूहेड़ा इंचार्ज निरीक्षक योगेश हुड्डा की टीम ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम काॅर्पोरेशन लिमिटेड की मुद्रा-दिल्ली पाइप लाइन से तेल चोरी करने के प्रयास में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान यूपी के जिला इटावा के गांव उसराहा निवासी आदेश कुमार और जिला श्रावस्ती के गांव कोंडरी लाल बगडवा हाल आबाद ध्रुव एनक्लेव दिल्ली निवासी राजू उर्फ राजकुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
योगेश हुड्डा ने बताया कि हिन्दुस्तान पेट्रोलियम काॅर्पोरेशन लिमिटेड के सुपरवाइजर गांव बगंडवा निवासी महेंद्र सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था की वह हिन्दुस्तान पेट्रोलियम काॅर्पोरेशन लिमिटेड में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। 22 फरवरी 2023 को उनकी मुद्रा-दिल्ली पाइप लाइन के खंडोडा-हेली मंडी सेक्शन पर तेल लीक का अलार्म आया था। इस पर 6 टीमों ने पाइप लाइन का निरीक्षण किया। गांव शहबाजपुर खालसा के खेतों में तेल फैला मिला था।
विज्ञापन
पाइप लाइन में दो वाल्व लगे मिले। पाइप लाइन को क्षति पहुंचा कर तेल चोरी करने का प्रयास किया गया था। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कसौला में मामला दर्ज करके दो आरोपी जितेंद्र कुमार व कृष्ण को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन