फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana: Main accused arrested in youth murder case

Haryana: युवक की हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, संगवाड़ी फ्लाईओवर के समीप मिला था शव

Fri, 19 Apr 2024 06:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 19 Apr 2024 06:04 PM IST
सार

9 अप्रैल को संगवाड़ी फ्लाईओवर के समीप शव मिला था। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
Haryana: Main accused arrested in youth murder case
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में थाना कसौला पुलिस ने संगवाड़ी के समीप एक युवक की हत्या करके शव को फेंकने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान यूपी के जिला बदायूं के गांव कलरावाला निवासी निहाल सिंह के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में दो आरोपी यूपी के जिला बदायूं के गांव कलरावाला निवासी नेकपाल और नन्हे खां को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।पुलिस ने बताया कि गांव लाधुवास गुज्जर निवासी श्यामपत ने 9 अप्रैल को डायल-112 पर सूचना दी थी कि जयपुर-दिल्ली राजमार्ग संख्या-48 के सर्विस रोड पर संगवाड़ी फ्लाईओवर के समीप एक युवक का शव हुआ है। हाथ-पैर बंधे हुए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


पहचान जम्मू-कश्मीर के जिला कठुआ के वार्ड नंबर-14 निवासी प्रदीप पुत्र संसारचंद्र के रूप में हुई थी। इस पर पुलिस ने थाना कसौला में हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने मामले में दो आरोपी यूपी के जिला बदायूं के गांव कलरावाला निवासी नेकपाल और नन्हे खां को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed