{"_id":"662fbeee5253b933e4042a01","slug":"haryana-former-officer-made-objectionable-remarks-on-actress-kangana-case-registered-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पूर्व अधिकारी ने अभिनेत्री कंगना पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: पूर्व अधिकारी ने अभिनेत्री कंगना पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, केस दर्ज
Mon, 29 Apr 2024 09:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 29 Apr 2024 09:08 PM IST
सार
भाजपा जिला महामंत्री ने मॉडल टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री व हिमाचल के मंडी से भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी कंगना रनौत पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। हरियाणा के रेवाड़ी में भाजपा जिला महामंत्री सत्यदेव यादव ने पूर्व जिला बाल कल्याण अधिकारी प्रेम कुमार के खिलाफ मॉडल टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
भाजपा जिला महामंत्री सत्यदेव ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि बीती रात जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान ने उन्हें बताया कि हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत का फोटो अपलोड कर एक व्यक्ति ने कुछ ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जो महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध है।
इस पर उन्होंने टिप्पणी करने के आरोपी रेवाड़ी के पूर्व बाल कल्याण अधिकारी प्रेम कुमार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। आरोपी मूल रूप से महेंद्रगढ़ के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इससे पहले भी कंगना रनौत पर असभ्य टिप्पणी का मामला सामने आ चुका है। उस पर काफी बवाल भी हुआ था।
विज्ञापन
मंडी से मंत्री विक्रमादित्य के खिलाफ हैं मैदान में
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को भाजपा ने इस बार हिमाचल की मंडी सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। कंगना मूल रूप से हिमाचल की रहने वाली हैं। मंडी सीट पर उनका मुकाबला राज परिवार के मंत्री विक्रमादित्य से है।
शिकायत मिल चुकी है। अभी साइबर एक्सपर्ट से जांच कराई जा रही है। जांच पड़ताल के बाद ही सच्चाई का पता चल सकेगा। -कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी, मॉडल टाउन