{"_id":"6580235acdda7d7f8a06a2a6","slug":"haryana-encounter-between-stf-and-miscreants-in-rewari-one-shot-in-the-back-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: रेवाड़ी में STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़, हाथ में गोली लगने के बाद भी भागा बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: रेवाड़ी में STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़, हाथ में गोली लगने के बाद भी भागा बदमाश
Mon, 18 Dec 2023 04:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 18 Dec 2023 04:17 PM IST
सार
कसोला थाने के एसएचओ मनोज कुमार का कहना है कि अभी वह इस मामले में कुछ भी नहीं कह सकते हैं।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी में गुरुग्राम एसटीएफ टीम के साथ दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव संगवाड़ी में मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर कई राउंड फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो बलवान उर्फ बल्लू नाम के बदमाश के हाथ में गोली लग गई। जानकारी के मुताबिक घायल टीटू नाम के एक व्यक्ति के घर पहुंचा और उसे बताया कि उसके हाथ में चोट लग गई है।
विज्ञापन
किसी तरह उसे बाइक से एनएच-71 तक छोड़ दे। टीटू बलवान को पहले से जानता था। इसलिए वह उसे बाइक से एनएच-71 पर छोड़ गया। पुलिस गांव के हर घर की तलाशी ले रही है। बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
धर्मबीर और बलवान उर्फ बल्लू दोनों महेंद्रगढ़ जिले के गांव खैरोली के रहने वाले हैं। गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर भी इसी गांव का है। कसौला थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है, किसी प्रकार की शिकायत अभी नहीं आई है।
विज्ञापन