फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   goverment, work, boundation, tow, victim, arest

मारपीट व राजकार्य में बाधा पहुंचाने वाले दो काबू

Mon, 07 Nov 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Nov 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव सैदपुर चांग में पुलिसकर्मी, एक ग्रामीण और उसके परिजनों के साथ मारपीट करने के दो आरोपियों को रोहड़ाई थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सैदपुर चांग निवासी हंसराज और पहराजवास निवासी रामकिशन के रूप हुई है। इस मामले में पुलिस द्वारा दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव सैदपुर चांग निवासी सुभाष सिंह का कहना है कि तीन नवंबर की रात वह अपने परिवार के साथ घर पर था। रात को पहराजवास निवासी सरपंच अशोक, मनोज, महेश, उमेद व सैदपुर चांग निवासी हंसराज ने  लाठी-डंडों के साथ घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पर उसके बेटों, भतीजे और पत्नी के साथ भी मारपीट की। गांव के अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया तथा उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में रोहड़ाई थाना पुलिस ने सुभाष की शिकायत पर सभी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

------------
सरपंच पर है एएसआई पर हमला करने का आरोप
झगड़े की सूचना मिलने के बाद रोहडाई थाना से एएसआई सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। मनोज उर्फ धौलिया, हंसराज, महेश, रामकिशन, लखु और सरपंच अशोक  सुभाष के मकान की तरफ जाने लगे। एएसआई सुरेश ने सभी को रोकने और समझाने का प्रयास किया। अशोक सरपंच ने एएसआई पर हमला कर दिया। इसके बाद अन्य पांचों ने भी मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। सभी जान से मारने की धमकी देकर बाइक और ट्रैक्टर में फरार हो गए। पुलिस ने एएसआई की शिकायत पर सभी के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed