फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Girl missing from home with jewelry in Rewari, married after week

Rewari: गहने लेकर घर से लापता हुई युवती, एक सप्ताह बाद होनी थी शादी

Mon, 17 Apr 2023 11:53 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 17 Apr 2023 11:53 AM IST
सार

रेवाड़ी पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली निवासी एक युवक ने कहा कि वह परिवार के साथ वर्तमान में धारूहेड़ा की एक कॉलोनी में किराये के मकान में रहते हैं। उनकी 18 वर्षीय बहन की कुछ समय पहले एक युवक से सगाई की गई थी। आगामी 24 अप्रैल को उसकी शादी होनी तय हुई थी।

विज्ञापन
Girl missing from home with jewelry in Rewari, married after week
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेवाड़ी के धारूहेड़ा कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी से एक युवती अपने घर से लापता हो गई। युवती की एक सप्ताह बाद शादी होनी थी। युवती शादी के गहने भी अपने साथ ले गई। शादी से पहले युवती के लापता होने से परिवार व रिश्तेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। सेक्टर-छह थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली निवासी एक युवक ने कहा कि वह परिवार के साथ वर्तमान में धारूहेड़ा की एक कॉलोनी में किराये के मकान में रहते हैं। उनकी 18 वर्षीय बहन की कुछ समय पहले एक युवक से सगाई की गई थी। आगामी 24 अप्रैल को उसकी शादी होनी तय हुई थी। उसने कहा कि 15 अप्रैल को उसकी बहन किसी काम से घर से बाहर गई थी, लेकिन वापस लौटी नहीं। युवती के घर पर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


रिश्तेदारों में हड़कंप मचा
परिजनों के अनुसार, युवती अपने साथ शादी के लिए लाए गए सारे गहने भी ले गई। परिवार के लोग एक सप्ताह बाद होने वाली युवती की शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। युवती के गहने लेकर लापता होने की घटना के बाद परिजनों व रिश्तेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल, सेक्टर-छह थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस युवती की तलाश कर रही है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed