{"_id":"643ce5dc9c32b9eff00be758","slug":"girl-missing-from-home-with-jewelry-in-rewari-married-after-week-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: गहने लेकर घर से लापता हुई युवती, एक सप्ताह बाद होनी थी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: गहने लेकर घर से लापता हुई युवती, एक सप्ताह बाद होनी थी शादी
Mon, 17 Apr 2023 11:53 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:53 AM IST
सार
रेवाड़ी पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली निवासी एक युवक ने कहा कि वह परिवार के साथ वर्तमान में धारूहेड़ा की एक कॉलोनी में किराये के मकान में रहते हैं। उनकी 18 वर्षीय बहन की कुछ समय पहले एक युवक से सगाई की गई थी। आगामी 24 अप्रैल को उसकी शादी होनी तय हुई थी।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी के धारूहेड़ा कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी से एक युवती अपने घर से लापता हो गई। युवती की एक सप्ताह बाद शादी होनी थी। युवती शादी के गहने भी अपने साथ ले गई। शादी से पहले युवती के लापता होने से परिवार व रिश्तेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। सेक्टर-छह थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली निवासी एक युवक ने कहा कि वह परिवार के साथ वर्तमान में धारूहेड़ा की एक कॉलोनी में किराये के मकान में रहते हैं। उनकी 18 वर्षीय बहन की कुछ समय पहले एक युवक से सगाई की गई थी। आगामी 24 अप्रैल को उसकी शादी होनी तय हुई थी। उसने कहा कि 15 अप्रैल को उसकी बहन किसी काम से घर से बाहर गई थी, लेकिन वापस लौटी नहीं। युवती के घर पर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
रिश्तेदारों में हड़कंप मचा
परिजनों के अनुसार, युवती अपने साथ शादी के लिए लाए गए सारे गहने भी ले गई। परिवार के लोग एक सप्ताह बाद होने वाली युवती की शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। युवती के गहने लेकर लापता होने की घटना के बाद परिजनों व रिश्तेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल, सेक्टर-छह थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस युवती की तलाश कर रही है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन