{"_id":"648d399ca80c60ed4007a9b7","slug":"friend-throat-slit-with-bottle-in-a-minor-dispute-in-rewari-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: मामूली विवाद में बोतल से रेत दिया दोस्त का गला, ऑटो में बैठकर पी रहे थे शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: मामूली विवाद में बोतल से रेत दिया दोस्त का गला, ऑटो में बैठकर पी रहे थे शराब
Sat, 17 Jun 2023 10:12 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 17 Jun 2023 10:12 AM IST
सार
रेवाड़ी पुलिस के अनुसार धक्का बस्ती निवासी संदीप शुक्रवार की रात को अपने दोस्त के साथ मोहल्ला में ही एक ऑटो में बैठकर शराब पी रहा था। शराब पीने के दौरान संदीप का अपने ही एक दोस्त के साथ झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया की साथ शराब पी रहे एक युवक ने कांच की बोतल तोड़ कर संदीप का गला रेत दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी के मोहल्ला धक्का बस्ती में शुक्रवार की रात शराब पीने के दौरान हुए दो दोस्तों में मामूली बात पर विवाद हो गया। जिसके बाद एक युवक ने बोतल से गला रेतकर दोस्त की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार होग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस के अनुसार धक्का बस्ती निवासी संदीप शुक्रवार की रात को अपने दोस्त के साथ मोहल्ला में ही एक ऑटो में बैठकर शराब पी रहा था। शराब पीने के दौरान संदीप का अपने ही एक दोस्त के साथ झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया की साथ शराब पी रहे एक युवक ने कांच की बोतल तोड़ कर संदीप का गला रेत दिया। गला बैठने के बाद संदीप लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। संदीप के परिजन भी मौके पर पहुंच गए तथा संदीप को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रात को शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन