{"_id":"57cb12824f1c1bd53f2cb177","slug":"fraud-police-land-rewari-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी के फर्जी साइन कर किया फर्जीवाडा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिकारी के फर्जी साइन कर किया फर्जीवाडा
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sun, 04 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
ठगों ने की ऑनलाइन शॉपिंग
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावल एसडीएम ऑफिस के अलमद द्वारा जमीन के एक मामले में एसडीएम के फर्जी साइन कर एक लाख रुपये लेकर फर्जीवाड़ा करने का मामला संज्ञान में आया है। शुक्रवार शाम बावल पुलिस ने एसडीएम की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव झाबुआ निवासी मनोज कुमार ने एसडीएम बावल अमरदीप की कोर्ट में धौली की जमीन को लेकर मुकदमा डाला हुआ है। आरोप है कि एसडीएम ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर और वर्तमान में अलमद का कार्यभार देख रहे कोटकासिम निवासी महेश कुमार ने 9 अगस्त को एक लाख रुपये लेकर एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर कर गलत तरीके से जमीन के एक मामले का फैसला सुना दिया।
पीड़ित ने मामले की जानकारी एसडीएम अमरदीप को की गई। एसडीएम ने मामले में तुरंत संज्ञान लिया और तथ्य सामने आते ही महेश कुमार के खिलाफ बावल पुलिस को शिकायत दी। देर शाम पुलिस ने आरोपी महेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिकायत मिलते ही मामले में धोधाखड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत महेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही उसे काबू भी कर लिया जाएगा।
-सतपाल यादव, डीएसपी बावल