{"_id":"609391ce8ebc3ebd082c3cdd","slug":"four-youth-died-in-accident-at-rewari-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, देर रात लग्न समारोह से लौटते समय डंपर ने मारी टक्कर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा: सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, देर रात लग्न समारोह से लौटते समय डंपर ने मारी टक्कर
Thu, 06 May 2021 12:21 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 06 May 2021 12:21 PM IST
सार
गांव के चार युवकों की मौत के बाद मोकलवास में मातम पसरा हुआ है। दिवाकर और तरुण अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे और अविवाहित थे।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर खड़े परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले के गांव खेराली से लग्न समारोह में शामिल होकर लौट रहे पांच युवकों की आई-10 कार को नारनौल रोड पर गांव नांधा के पास डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुंड चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गुरुग्राम के गांव मोकलवास निवासी दिवाकर (27), तरुण (24), राहुल (25), राजबीर (26) और दीपक बुधवार शाम अपने परिचित के यहां महेन्द्रगढ़ के गांव खेराली में लग्न समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। देर रात पांचों कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस गांव मोकलवास लौट रहे थे। रात्रि करीब एक बजे नारनौल रोड पर नांधा मोड़ के पास उनकी आई-10 कार को सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसा इतना जबरदस्त था कि दिवाकर, तरुण, राहुल और राजबीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। दीपक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। गांव के चार युवकों की मौत के बाद मोकलवास में मातम पसरा हुआ है। दिवाकर और तरुण अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे और अविवाहित थे। दोनों दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र थे। बाकी दोनों युवकों की शादी हो चुकी थी और वह प्राइवेट जॉब कर रहे थे। चारों शव का सामन्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन