फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Four year old missing due to mother mistake in Rewari

Rewari: मां की एक गलती से लापता हुआ चार वर्षिय मासूम, पुलिस की मेहनत से सकुशल बरामद, ये था मामला

Mon, 10 Apr 2023 12:45 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 10 Apr 2023 12:45 PM IST
सार

रेवाड़ी से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। सेक्टर चार निवासी ललित का बेटा भावेश शहर के चैतन्या स्कूल में कक्षा एलकेजी में पढ़ता है। सोमवार सुबह ललित की पत्नी भावेश को छोड़ने के लिए घर के पास ही स्कूल वैन में बैठाने गई थी। लेकिन वह वहां लापता हो गया।

विज्ञापन
Four year old missing due to mother mistake in Rewari
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेवाड़ी शहर के सेक्टर चार में एक करीब चार साल का मासूम बच्चा रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। बच्चे को उसकी मां ने ही स्कूल वैन में बैठाया था, लेकिन वह स्कूल में नहीं पहुंचा। बच्चे के लापता होने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। हुआ यू कि बच्चे को उसकी मां ने ही गलती से दूसरे स्कूल की वैन में बैठा दिया।

विज्ञापन


मां ने भूलवश बेटे को दूसरे स्कूल की वैन बैठाया
जानकारी के अनुसार शहर के सेक्टर-चार निवासी ललित का बेटा भावेश शहर के चैतन्या स्कूल में कक्षा एलकेजी में पढ़ता है। सोमवार सुबह ललित की पत्नी भावेश को छोड़ने के लिए घर के पास ही स्कूल वैन में बैठाने गई थी। महिला ने अपने बेटे को गलती से किसी अन्य स्कूल की वैन में बैठा दिया। बच्चा काफी देर तक जब स्कूल नहीं पहुंचा तो स्कूल की तरफ से परिवार को फोन किया गया।
विज्ञापन


सीसीटीवी की जांच के बाद पता चला
फोन आते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने तुरंत मॉडल टाउन थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फौरन मामले में कार्रवाई करते हुए जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए। इसके बाद पता चला कि बच्चे को उसकी मां ने ही किसी दूसरे प्राइवेट स्कूल की वैन में बैठा दिया। तीन घंटे बाद ही पुलिस ने बच्चे को दूसरे स्कूल से बरामद कर लिया है। बाद में बच्चे को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed