फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Four arrested for betting on Pakistan Super League match in Rewari of Haryana

रेवाड़ी: पाकिस्तान सुपर लीग के मैच पर लगा रहे थे सट्टा, चार गिरफ्तार, 1.30 लाख की नकदी बरामद

Mon, 07 Feb 2022 10:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 07 Feb 2022 10:30 PM IST
सार

आरोपियों से एक लैपटॉप, मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Four arrested for betting on Pakistan Super League match in Rewari of Haryana
क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित एक सोसायटी में चल रहे क्रिकेट सट्टा कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने एक फ्लैट से धंधा चला रहे 4 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1.30 लाख की नकदी के अलावा एक लैपटॉप, मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया है। कसौला थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कसौला थाना प्रभारी विद्या सागर ने बताया कि रविवार की रात सूचना मिली थी कि दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित सालावास गांव की सीमा में बनी एक सोसायटी के एक फ्लैट में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में कराची व इस्लामाबाद के बीच क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद एक टीम ने छापा मारकर फ्लैट को चारों तरफ से घेर लिया।
विज्ञापन


इस दौरान पहली मंजिल पर बने एक कमरे में 4 सटोरिये बैठे मिले। साथ ही लैपटॉप के जरिये मैच पर सट्टा लगवाया जा रहा था। पुलिस ने चारों को मौके पर ही गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 9 मोबाइल फोन, लैपटॉप, डायरी, 1 लाख 30 हजार 310 रुपये बरामद किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान गांव संगवाड़ी निवासी वीरेंद्र, मनोज, संदीप व जयपाल के रूप में हुई है। आरोपी विरेन्द्र के कब्जे से 70 हजार, मनोज से 25, संदीप से 15 और जयपाल के कब्जे से 20 हजार 310 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। चारों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी पकड़े जा चुके हैं मामले

पहला मामला
सीआईए पुलिस ने शहर के मोहल्ला शुक्रपुरा स्थित एक मकान के चौबारे में 14 अप्रैल 2021 को आईपीएल क्रिकेट ट्राफी में मुंबई इंडियंस व केकेआर के बीच खेले जा रहे मैच पर मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा खेलते एक युवक को गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक के पास से 4 लाख 9 हजार 600 रुपयेे, मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किए थे। वहीं आरोपी के खिलाफ शहर थाना पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।


दूसरा मामला
सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने 4 अक्तूबर 2020 को मनचंदा सोसायटी के एक फ्लैट में छापा मारकर दिल्ली कैपिटल और कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके कब्जे से 5,71,900 रुपये नकद, 12 फोन, एक एलईडी, एक लैपटॉप और दो नोटपैड भी जब्त किए थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण सिंह, ओम प्रकाश उर्फ शम्मी और मोहित के रूप में हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना मॉडल टाउन में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।

तीसरा मामला
सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने 5 अक्तूबर की रात को कुंड के मांढण रोड स्थित एक पत्थर काटने वाली फैक्टरी में बने कमरे में आईपीएल के दिल्ली-बेंगलुरु टी-20 मैच पर सट्टा लगाते पांच युवकों को काबू कर किया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16,500 रुपये, 13 मोबाइल, दो एलईडी, दो लैपटॉप, एक रिकार्डर व अन्य सामान बरामद किया था। आरोपियों की पहचान गांव टींट निवासी विनोद व जयभगवान, ड्योढई निवासी प्रवीण, अजीतगढ़ निवासी लोकेश व मनेठी निवासी ब्रह्मप्रकाश के रूप में हुई है। 


चौथा मामला
शहर के कृष्णा नगर स्थित टावर के पास 6 अक्तूबर 2020 को माडल टाउन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि हैदराबाद-मुंबई आईपीएल पर सट्टा लगाया जा रहा है। पुलिस ने छापा मारकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से 17500 रुपये नकद, 21 मोबाइल फोन, 1 एलईडी, 2 लैपटॉप, 1 रजिस्टर, 3 मोटरसाइकिल व 1 स्कूटी बरामद की थी। आरोपियों की पहचान संदेश गुप्ता निवासी बास सिताबराय, अक्षय निवासी आनंद नगर, गांधी नगर निवासी विकास तथा कृष्णा नगर निवासी तुषार के रूप में हुई थी। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed