फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   firing on police, public caught, fire to vehicle

पुलिस पर फायरिंग और पथराव कर भागे गोतस्करों को लोगों ने दबोचा, गाड़ी फूंकी

Wed, 07 Oct 2015 12:21 AM IST
रेवाड़ी
रेवाड़ी Updated Wed, 07 Oct 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन

पिकअप वाहन में गोवंश ले जा रहे तस्करों ने मंगलवार तड़के धारूहेड़ा थाना पुुलिस पर फायरिंग और पथराव किया और नाकाबंदी तोड़ भाग गए। भाग रहे गो-तस्करों को ग्रामीणों ने दबोचा और एक को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। गोवंश उतार गुस्साए ग्रामीणों ने गाड़ी में आग लगा दी।

विज्ञापन


पिकअप वाहन से तीन बोरी पत्थरों की भी बरामद हुई है।अलसुबह धारूहेड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक पिकअप में छह गाय लाद गोतस्कर कापड़ीवास से भिवाड़ी की ओर से जा रहे हैं। गुर्जर घटाल गांव के लोगों को भी इसकी जानकारी मिली तो वो भी पशु तस्करों को तलाशने लगे। पुलिस की नाकाबंदी देख पशु तस्करों ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा नाकाबंदी तोड़ भाग निकले। कुछ दूरी पर तेज रफ्तार पिकअप एक कैंटर से भिड़ गई। पीछे से पुलिस को आता देख तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग और पथराव किया और भाग गए।
विज्ञापन


पुलिस के सामने ही फूंक दी पिकअप
पुलिस पर हमला कर भाग रहे तस्करों को आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ दूरी पर ही दबोच लिया। दोनों को पीटने के बाद भी ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। ग्रामीणों ने गोवंश उतरने के बाद पुलिस के सामने ही गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने इस मामले में तस्करों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी सत्यपाल ने सूचना पर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाटूसाना गोशाला भेजे गोवंश
पुलिस ने पिकअप से छुड़ाए छह गोवंशों को पिकअप से उतारने के बाद जाटूसाना स्थित गोशाला भेज दिया है। वहीं ग्रामीणों की पिटाई से घायल गोतस्कर हबीब और आरिफ को धारूहेड़ा स्थित निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।


अगस्त 2013 में फुंके थे 67 वाहन
धारूहेड़ा क्षेत्र में दो साल पहले ग्रामीणों और गोतस्करों की भिड़ंत ने उग्र रूप ले लिया था। अगस्त 2013 में तस्करों की गतिविधियों से गुस्साए ग्रामीणों का प्रदर्शन उग्र हो गया था। ग्रामीणों ने तब हाईवे 8 घंटे तक जाम रखा था। वहीं 26 ट्रक-डंपर, 24 बाइक, 5 कार और दो अन्य वाहनों समेत कुल 67 वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। पिछले माह कोसली में भी गोतस्करों ने क्षेत्र से जमकर तस्करी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed