{"_id":"019ae7fe4f0ea2a5e4edc24fc45fea05","slug":"firing-on-police-production-warant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर फायरिंग करने वाले को लिया प्रोडेक्शन वारंट पर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर फायरिंग करने वाले को लिया प्रोडेक्शन वारंट पर
रेवाड़ी
Updated Sat, 28 Nov 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारूहेड़ा स्थित राजस्थान सीमा के निकट पिछले साल दिसंबर पर पुलिस पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने की वारदात में शामिल एक आरोपी को धारूहेड़ा पुलिस ने कोर्ट से प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी अलवर के गांव ढालावास झोपड़ी का हाबी उर्फ हाबीब है।
विज्ञापन
फिलहाल वह किसी अन्य वारदात में गिरफ्तार होने के बाद राजस्थान की किशनगढ़ जेल में बंद था। एएसआई शकुंतराज ने बताया कि पिछले साल 22 दिसंबर की रात सीआईए-2 को सूचना मिली थी कि राजस्थान की और से एक ट्रक में गाय भर कर धारूहेड़ा से होकर गोकसी के लिए ले जाई जा रही है। इस पर पुलिस टीम ने भिवाड़ी-धारूहेड़ा सीमा पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी थी। इसी दौरान सामने से पुलिस को एक ट्रक आता दिखाई दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने उसने रुकने का इशारा किया, तो ट्रक में सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और अंधेरा का फायदा उठाते हुए पैदल ही भाग निकले थे। पुलिस ने ट्रक में 20 गाय, तीन बछिया व दो बछड़ों को बरामद किए था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एएसआई ने बताया कि बदमाश से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन