फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   firing in rewari, one dead one injured

चुनावी रंजिश में चाचा-भतीजे को मारी गोली, चाचा की मौत

Fri, 25 Dec 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Fri, 25 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन

रेवाड़ी (बावल)। पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही खूनी संघर्ष शुरू हो गया है। बुधवार रात बावल थाना क्षेत्र के गांव किशनपुरा में करीब आधा दर्जन लोगों ने खेत से काम कर वापस लौट रहे चाचा-भतीजे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का गुड़गांव के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बावल पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

गांव प्राणपुरा निवासी बिजेंद्र (45) अपने भतीजे मनीष (26) के साथ बुधवार की रात खेत में काम कर वापस घर लौट रहा था। बुधवार रात करीब पौने आठ बजे किशनपुरा मंदिर के निकट पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही गब्बर ने अपने साथियों के साथ मिलकर बिजेंद्र और मनीष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में बिजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया। मनीष की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में डाक्टरों की एक टीम उसका उपचार कर रही है। बावल पुलिस ने बिजेंद्र के भाई की शिकायत पर गांव के गब्बर उसके साथी राणौली निवासी नीरू, विजय तथा पनवाड़ निवासी पवन के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


छावनी में तब्दील रहा बावल थाना
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गांव प्राणपुरा के अलावा आसपास के दर्जनों गांवों के सैकड़ों ग्रामीण बावल थाना पहुंच गए। सूचना के बाद भारी पुलिस बल सहित डीएसपी वीरेंद्र सैनी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने डीएसपी के सामने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग रखी। इस पर डीएसपी ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि एक को गिरफ्तार भी कर लिया है। करीब एक घंटे के हंगामे के बाद ग्रामीण वापस गांव लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी रंजिश की है आशंका
वहीं मृतक बिजेंद्र के भाई की मानें तो उसके भाई को चुनावी रंजिश के चलते मौत के घाट उतारा गया है। बिजेंद्र के परिवारी सदस्य और गब्बर के परिवार से कुछ लोग चुनावी मैदान में है। पुलिस ने चुनावी रंजिश जैसी किसी भी बात से इंकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि अभी स्पष्ट नहीं है कि रंजिश की वजह क्या थी।

जल्द गिरफ्तार होंगे बदमाश: डीएसपी
डीएसपी विरेंद्र सैनी ने बताया कि नामजद आरोपियों को काबू कर लिया गया है। अन्य बदमाशों की तलाश जारी है, जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed