{"_id":"57d9d5e0ef7c69b11d754c54a033fb0b","slug":"fire-in-wastage-godown-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ के गोदाम में भीषण आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कबाड़ के गोदाम में भीषण आग
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Fri, 13 Nov 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली की रात धारूहेडा के सेक्टर 6 स्थित एक कबाड़ के गोदाम में रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक आग लग गई। इससे लोगों में हड़कंप मच गया।
गोदाम में भारी मात्रा में प्लास्टिक और ज्वलनशील पदार्थ होने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार सेक्टर 6 के रोड पर गुड़गांव के पलासोली निवासी भूपेंद्र सिंह की एक कबाड़ का गोदाम है। रात करीब साढ़े आठ बजे गोदाम में अचानक आग लग गई। आग के अचानक विकराल रूप धारण कर लेने से लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना सैक्टर-6 चौकी इंचार्ज मदनलाल को सूचित किया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग को काबू करने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होेंने पास के मकानों में रह रहे लोगों को सुरक्षित जगह पर भेजा। इसके बाद क्षेत्र वासियों ने फायर ब्रिगेड की आसपास की लगभग दर्जन भर गाड़ियां बुला ली गई।
विज्ञापन
धारूहेड़ा, भिवाड़ी, बावल, कोसली, मानेसर व गुड़गांव की दर्जन भर दमकल की गाड़ियों ने इस भीषण आग को लगभग दो घंटे के अंदर ही काबू पा लिया लेकिन तब तक गोदाम में रखा कबाड़ जलकर स्वाहा हो चुका था। आग लगने का कारण दीवाली पर आतिशबाजी मानी जा रही है।
विधायक और एसपी पहुंचे मौके पर
आग लगने की सूचना मिलते ही रेवाड़ी के विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये और तुरंत ही कार्यवाही करने को कहा। रेवाड़ी के जिला पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा ने भी घटनास्थल पर आकर अपने अधीन अधिकारियों को निर्देश देकर आग पर काबू पाने के लिये प्रोत्साहित किया। डीएसपी सतपाल सिंह, थाना प्रभारी रतन लाल, इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह, हितेन्द्र सिंह व सेक्टर 6 चौकी इंचार्ज मदन लाल ने भीषण आग पर काबू पाने के लिये प्रयास किये।
----------
हो सकता था बड़ा हादसा
ये प्रशासन की लापरवाही कहें या गैर जिम्मेदारी, सेक्टर में और शहर के अंदर बीचों बीच कबाड़ के अनेक गोदाम बने हुए हैं। अनेक बार लोगों ने प्रशासन को इस बारे में अवगत करवाया लेकिन प्रशासन की ओर से कोई आवश्यक कदम नहीं उठाये गए। हालांकि दीवाली की रात को हुए हादसे में प्रशासन ने मुस्तैदी का परिचय देते हुए एक बड़ा हादसा टाल दिया। लेकिन लोगों का कहना है कि अगर ऐसी मुस्तैदी पहले दिखाई होती तो ये हादसा ही नहीं होता। शहर के बुद्धिजीवी वर्ग का कहना है कि रिहायशी क्षेत्रों में ऐसे कबाड़ के गोदामों का होना स्वयं किसी की आपातकालीन स्थिति को आमंत्रित करने जैसा है।
गोदाम मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सैक्टर 6 चौकी इंचार्ज मदनलाल ने बताया कि धारूहेडा निवासी बीर सिंह पुत्र तेज राम की शिकायत पर गोदाम के मालिक पलासोली, गुड़गांव निवासी भूपेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लोगों ने प्रशासन से ऐसे गोदामों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।