{"_id":"57435e964f1c1bbd27690859","slug":"father-nother-in-law-not-send-wife-to-home-husband-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल से पत्नी को नहीं भेजा ससुराल, पति ने दी जान.","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार साल से पत्नी को नहीं भेजा ससुराल, पति ने दी जान.
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Tue, 24 May 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
घर में फंदा लगाकर जान दे दी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के बाद पिछले चार साल से पत्नी को मायके से वापस लाने में नाकाम और सास-ससुर की प्रताड़ना से परेशान एक युवक ने रविवार को फदनी गांव स्थित अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची धारूहेड़ा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
वहीं सुसाइड नोट और परिजनों के आरोपों के आधार पर मृतक के सास-ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार फदनी निवासी अजय(31) की शादी दस साल पहले रेवाड़ी शहर के गौतम नगर निवासी दीनदयाल की बेटी प्रमिला के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे थे। बताया जाता है कि किन्हीं कारणों के चलते चार साल पहले अजय की पत्नी मायके चली गई।
विज्ञापन
इसके बाद से अजय ने कई बार पत्नी को लाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। वहीं ससुर दीनदयाल और सास प्रसंधी देवी ने उसे बेइज्जत भी किया। रविवार रात अजय ने खुद को कमरे में बंद कर फंदा लगा लिया। परिवार के लोगों ने उसे फंदे पर लटके हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर धारूहेड़ा थाना पुलिस पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने अजय के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें उसके आत्महत्या करने की वजह सास व ससुर को बताया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।
---------
-तीन बार पहले कर चुका था आत्महत्या की कोशिश
परिजनों के मुताबिक पत्नी के मायके से वापस न आने से अजय वैसे ही परेशान था। इसके अलावा ससुर दीनदयाल पत्नी को वापस भेजने के एवज में दो बार में पांच लाख रुपये भी ले चुका था। यही नहीं पत्नी और बच्चों को लेने के लिए पहुंचने पर उसकी बेइज्जती भी की जाती थी। इससे परेशान होकरब अजय ने तीन बार पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी। लेकिन हर बार जिंदगी ने उसका साथ दिया। आखिरकार रविवार रात उसने फांसी लगाकर जान दे ही दी।
---------
-परिजनों ने एसपी से मिलकर की न्याय की गुहार
मृतक अजय के परिजनों व ग्रामीणों ने सरपंच जितेंद्र यादव के नेतृत्व में सोमवार को एसपी संगीता कालिया से मिले। ग्रामीणों ने ससुरालपक्ष द्वारा दी जा रही प्रताडना और इससे परेशान होकर सुसाइड का प्रयास करने की बात भी एसपी से बताई। ग्रामीणों ने मामले में आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर कैप्टन रणधीर सिंह, जीतराम नंबरदार, भूप सिंह, रामफल, बिशंबर दयाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
---------
मामले की जांच चल रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।
-एएसआई सूरजभान, जांचकर्ता, धारूहेड़ा थाना