{"_id":"573238634f1c1b160591a842","slug":"factory-worker-arrest-with-knief","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू समेत कर्मचारी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू समेत कर्मचारी गिरफ्तार
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Wed, 11 May 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में कर्मचारियों से कुछ दिन पहले झगड़ा होने के बाद मंगलवार को रंजिशन चाकू लेकर पहुंचे कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मेवात जिले के निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता दीनदयाल ने बताया कि सोमवार को कंपनी में कार्यरत अधिकारी अभिषेक नायर ने मनोज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी मनोज कुमार का करीब दो माह पहले ही कंपनी के ही दो कर्मचारियों के साथ झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद कंपनी ने दोनों युवकों को कंपनी से बाहर निकाल दिया था। कंपनी में आगे कोई विवाद न बढ़े इसलिए कंपनी ने उक्त आरोपी को भी कंपनी से निकाल दिया गया है।
चौकीदार की तलाशी में मिला था चाकू
अभिषेक ने बताया कि कंपनी में कार्यरत मनोज कुमार सोमवार को ड्यूटी करने के लिए कंपनी में आया था। मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड द्वारा चेकिंग के दौरान आरोपी की तलाशी लेने पर उससे चाकू बरामद हुआ। गार्ड ने चाकू की सूचना कंपनी के प्रबंधक को दी।