फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ex-serviceman shot two nephews in land dispute in Rewari

Rewari: जमीन विवाद में पूर्व सैनिक ने दो भतीजों को मारी गोली, दोनों के पैर में लगी, एक गंभीर

Mon, 17 Oct 2022 01:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बावल/रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, बावल/रेवाड़ी Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 Oct 2022 01:00 PM IST
सार

रविवार को पुलिस को गांव पातुहेड़ा में पूर्व सैनिक द्वारा रिश्ते में भतीजे लगने वाले हंसराज और अमित पर गोली चलाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Ex-serviceman shot two nephews in land dispute in Rewari
फायरिंग का आरोपी घनश्याम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

रेवाड़ी जिले के पातुहेड़ा गांव में एक पूर्व सैनिक ने जमीनी विवाद के चलते रविवार रात अपने दो भतीजों पर गोली चला दी। घायल अवस्था में एक को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। गोली चलाने के आरोपी पूर्व सैनिक घनश्याम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन


कसौला थाना प्रभारी मनोज ने बताया कि रविवार को नजदीक गांव पातुहेड़ा में पूर्व सैनिक द्वारा रिश्ते में भतीजे लगने वाले हंसराज और अमित पर गोली चलाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावल में भर्ती कराया। दोनों के पैर में गोली लगी है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अमित को गंभीर हालत में रोहतक रेफर कर दिया। वहीं हंसराज को बावल के अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। थाना प्रभारी मनोज ने बताया दोनों पीड़ितों के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज है। कसौला पुलिस ने घनश्याम को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है और धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed