फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Driver murdered by slitting his throat in Rewari of Haryana

रेवाड़ी: बुकिंग पर गए चालक की गला रेतकर हत्या, भिवाड़ी में सुनसान जगह पर फेंका शव

Mon, 28 Feb 2022 11:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 28 Feb 2022 11:28 PM IST
सार

चालक 26 फरवरी से लापता था और परिजनों ने रविवार को धारूहेड़ा थाना में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शनिवार की रात परिजनों की आखिरी बार बात हुई थी।

विज्ञापन
Driver murdered by slitting his throat in Rewari of Haryana
crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र से ईको कार बुकिंग पर लेकर गए चालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने चालक के शव को भिवाड़ी के कहरानी क्षेत्र में सुनसान जगह पर फेंक दिया। पुलिस के अनुसार जिला गुरुग्राम के गांव पुखरपुर पचगांवा निवासी ललित कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई आदित्य कई वर्षों से गुरुग्राम से धारूहेड़ा के बीच गाड़ी चलाते थे। 26 फरवरी को वह ईको कार में सवारियां लेकर धारूहेड़ा बस स्टैंड गए थे। 

विज्ञापन


परिवार के सदस्यों से बात होने पर आदित्य ने बताया था कि वह कार में बुकिंग लेकर राजस्थान के टपुकड़ा जा रहा है। शाम को परिजनों ने फोन किया तो आदित्य ने उन्हें बताया कि वह कहीं फंस गया है। इसके बाद आखिरी बार रात करीब नौ बजे बातचीत हुई थी। उसके बाद रात को आदित्य का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था।
विज्ञापन


खोरी के पास लावारिस खड़ी मिली कार 
27 फरवरी को कार मालिक दयाराम के पास भिवाड़ी की खोरी चौकी पुलिस का फोन आया। पुलिस ने बताया कि उनकी ईको कार खोरी के निकट लावारिस हालत में खड़ी है। परिजन व पुलिस आदित्य की तलाश कर रही थी लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था। रविवार को धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आदित्य के भाई ललित कुमार की शिकायत पर लापता होने का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवाड़ी पुलिस को सोमवार सुबह कहरानी क्षेत्र में खून से लथपथ शव पड़ा होने की सूचना मिली। मृतक की शिनाख्त आदित्य के रूप में हुई। आदित्य की गला रेतकर हत्या की गई थी और खून से लथपथ दो चाकू भी वहीं शव के निकट पड़े हुए थे। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। कार बुकिंग पर ले जाने वालों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया है।

 

पुलिस रंजिश सहित सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। कार बुकिग पर ले जाने वालों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। - एसआई पवन कुमार, जांच अधिकारी, धारूहेड़ा थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed