फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   dead body of assistant engineer found in industrial area of rewari

रेवाड़ी: औद्योगिक क्षेत्र में सहायक अभियंता का मिला शव, गहरी चोट के निशान मिले, हत्या की आशंका

Mon, 07 Feb 2022 11:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 07 Feb 2022 11:27 PM IST
सार

शव पर गहरी चोट के निशान मिले हैं, इस कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौत की असली वजह पता नहीं चल पाई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
dead body of assistant engineer found in industrial area of rewari
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी के बावल स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक सहायक अभियंता का शव मिला है। उसके शव पर गहरी चोट के निशान मिले, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत की असली वजह पता नहीं चल पाई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के जिला फतेहपुर का रहने वाला त्रिभुवन (26) औद्योगिक क्षेत्र बावल स्थित एक निजी कंपनी में बतौर सहायक अभियंता कार्यरत था। उसने बावल शहर में ही किराए का मकान लिया हुआ था। सोमवार की सुबह लोगों ने देखा कि बावल अनाज मंडी और स्कूल के बीच खाली पड़ी जमीन पर एक शख्स का शव पड़ा हुआ है, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव की पहचान की। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं, लेकिन वो चोट के निशान हादसे की वजह से हुए या फिर किसी ने हत्या की। इसका पता नहीं चल पाया है। बावल थाना पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती जांच में चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। पुलिस की टीमें पूरे मामले की जांच में जुटी है। - बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, बावल थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed