फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   crime, rewari, robbry, accused,petrol pump, salesman

सेल्समैन से 27 लाख लूटने वाले तीन आरोपी धरे

Sun, 25 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sun, 25 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime, rewari, robbry, accused,petrol pump, salesman
पेट्रोल पंप से लूट के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एनचएच-8 पर जयसिंह पुर खेड़ा स्थित आरके पेट्रोल पंप के कैशियर एवं सेल्समैन से वीरवार को पिस्टल प्वाइंट पर 27.22 लाख रुपये की लूट मामले का पुलिस ने शनिवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने पांच में से मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई 14 लाख की नगदी, एक देशी पिस्टल एवं वारदात में शामिल दो बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन


ये आरोपी शनिवार को गांव गुजरीवास के खेतों से पकड़े गए। आरोपियों की पहचान गुजरीवास निवासी अरविंद और भुङला निवासी सुखबीर व धनराज के रूप  में हुई है। वहीं चौथे आरोपी राजपाल का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार लूट के दौरान राजपाल का एक्सीडेंट हो गया था।
विज्ञापन


पुराना कर्मचारी ही था मुख्य आरोपी
पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया ने पत्रकारों को बताया कि वारदात का मुख्य आरोपी अरविंद दो महीने पहले तक आरके फिलिंग स्टेशन पर ही नौकरी करता था और पेट्रोल पंप के बारे में उसे पूरी जानकारी थी। उसने अपने साथियों सुखबीर, धनराज, मनोज और राजपाल के साथ गांव गुजरीवास में बैठकर लूट की साजिश रची थी। इसी साजिश के तहत उन्होंने वीरवार दोपहर  कैश जमा कराने जा रहे पेट्रोल पंप कर्मियों को लूट लिया। बाइक पर सवार होकर आए नकाबपोशों में राजपाल व सुखबीर मुख्य थे। वहीं अरविंद मुख्य साजिशकर्ता था। पेट्रोल पंप मालिक झज्जर निवासी संजय मलिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक के टूटे वाइजर से मिला सुराग
एसपी संगीता कालिया ने बताया कि लूट के बाद बाइक पर सवार दो आरोपियों  से एक बाइक का वाइजर टूट गया था। पुलिस को टूटे वाइजर की मदद से आरोपियों को ट्रेस किया। एसपी ने बताया कि सभी आरोपी बेरोजगार हैं तथा पारिवारिक पृष्ठ भूमि भी अच्छी नहीं है। एनएच आठ पर छुपने के फिराक के दौरान रूंध पुल के समीप एक वाहन को ओवरटेक करते समय उनकी बाइक स्लिप हो गई थी। जिससे राजपाल को काफी चोट आई। उसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।


वारदात में दो भाई भी थे शामिल
एसपी ने बताया कि लूट की वारदात में शामिल राजपाल के साथ उसका भाई मनोज भी शामिल था। हालांकि अभी मनोज पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। एसपी ने बताया कि जल्द ही बचे हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही बची हुई नकदी को भी बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed