फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   crime, rewari,police, robbry,accused,trader

लूट के आरोपी तीन दिन के रिमांड पर

Wed, 21 Sep 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Wed, 21 Sep 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
crime, rewari,police, robbry,accused,trader
लूटपाट के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पिछले साल अप्रैल में नई अनाज मंडी के व्यापारी से 6 लाख रुपये की लूट की वारदात में शामिल दो और आरोपियों को सीआईए रेवाड़ी ने प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर तीन दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपी एक अन्य लूट के मामले में भिवानी जेल में बंद थे। सीआईए प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान यूपी के जिला मुरादाबाद की आदर्श कॉलोनी निवासी जगदीश उर्फ सेठी तथा सतपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 9 अप्रैल 2015 को उक्त आरोपियों ने अपने साथी के साथ नई अनाज मंडी निवासी राकेश कुमार से ब्रांस मार्केट टी-प्वाइंट से छह लाख रुपये लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने राकेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर किया था।
विज्ञापन


छुट्टी पर आए सूबेदार से भी लूटे थे 40 हजार
22 सितंबर15 को इसी गिरोह के सदस्यों ने भाड़ावास चौक के पास छुट्टी पर आए सूबेदार कृष्ण सिंह से 40 हजार रुपए लूटे थे। हालांकि सूबेदार कृष्ण ने बहादुरी का परिचय देते हुए एक आरोपी राजेश्वर को मौके से ही धर दबोचा था। वहीं बाद में 5 नवंबरको बाबूलाल को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी राजेश्वर ने लूट व चोरी की कई वारदातों का खुलासा किया था। पुलिस रिमांड के दौरान उक्त आरोपियों से भी कई बड़ी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed