{"_id":"57cb24ea4f1c1bba272cbc0c","slug":"crime-police-rewari-student-water-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो छात्र गुट भिड़े, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो छात्र गुट भिड़े, दो घायल
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sun, 04 Sep 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्कुलर रोड स्थित विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार सुबह पानी पीने के लिए दो छात्र आपस में भिड़ गए। झगड़े के दौरान एक छात्र ने साथियों को बुलाकर दूसरे गुट के दो छात्रों पर डंडों से हमला कर दिया। दोनों घायल छात्रों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया हैं।
जानकारी के अनुसार विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहले पानी पीने की होड़ को लेकर दो छात्रों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों में लात-घूंसे चलने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि हमलावर छात्र ने अपने साथियों को बुला लिया और डेस्क का डंडा निकालकर छात्रों पर मारना शुरू कर दिए। जिससे दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को ट्रॅामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
छात्रों के बीच पानी पीने को लेकर विवाद हुआ। गुटबाजी जैसी कोई बात नहीं है। एक छात्र को आपसी झगड़ा छुड़ाते हुए चोट लग गई है।
-रोहताश्व शर्मा, प्राचार्य, विश्वकर्मा स्कूल