फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   crime,murder, rewari, police,rod, head

सिर पर रॉड मारकर अधेड़ की हत्या

Mon, 12 Sep 2016 01:01 AM IST
Updated Mon, 12 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
crime,murder, rewari, police,rod, head
uma kansal murder - फोटो : AmarUjala
बावल क्षेत्र के गांव डोहकी के पास एक युवक की सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल से स्कूली और एक करीब सात-आठ साल का बच्चा भी लापता है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुड़गांव के पटौदी गांव निवासी ओमप्रकाश रविवार सुबह स्कूटी से रेवाड़ी कपड़े खरीदने के लिए आया था। सुबह करीब दस बजे इसका शव गांव डोहकी से होकर जा रही नहर के पास पड़ा मिला। सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची और शिनाख्त के प्रयास में जुट गई। मृृतक ओमप्रकाश के सिर पर चोट के निशान थे, जिससे माना जा रहा कि किसी रॉड से वारकर ओमप्रकाश की हत्या की गई।
विज्ञापन


शाम तक शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने कपड़ा व्यापारी से पता किया तो उसने बताया कि ओमप्रकाश सुबह कपड़े खरीदने स्कूटी से आया था और उसके साथ एक करीब सात-आठ साल का बच्चा भी था। वहीं पुलिस को मौके से न स्कूटी मिली और न ही बच्चा। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
मृतक की शिनाख्त हो गई है। जल्द ही आरोपी भी हिरासत में होंगे।
-मोहम्मद जमाल, डीएसपी, हेडक्वार्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed