{"_id":"5730f0b14f1c1bf336919c03","slug":"contractor-hit-labour-with-khief-to-demand-wages","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी मांगी तो ठेकेदार ने श्रमिक को चाकू मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूरी मांगी तो ठेकेदार ने श्रमिक को चाकू मारा
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Tue, 10 May 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसौला थाना क्षेत्र के गांव आसलवास में एक ठेकेदार ने मजदूरी का पैसा मांगने पर श्रमिक को चाकूनुमा हथियार मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने श्रमिक की शिकायत पर आरोपी ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव आसलवास निवासी धर्मेन्द्र ने कसौला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने ठेकेदार राजेंद्र के पास कई माह तक मजदूरी की, लेकिन ठेकेदार ने मजदूरी के पैसे नहीं दिए। कई बार उसके घर के चक्कर काटने के बाद रविवार देर शाम भी वह उससे अपने पैसे मांगने गया था।
इसी दौरान ठेकेदार ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। लोगों ने धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे बिक्रम ने बताया कि ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दांत से कान काटकर किया घायल
अजय नगर निवासी लखी हलवाई ने सदर पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि किसी काम से गांव डाबड़ी में गया हुआ था। लखी के अनुसार वहां गांव के ही रहने वाले प्रवीन से उसका झगड़ा हो गया। प्रवीन ने लखी के कान को दांतों से काट दिया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।