{"_id":"583494354f1c1bcb4913b49a","slug":"chen-snatching-victim-arest","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की सोने की चेन छीनने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की सोने की चेन छीनने वाला गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-4 पार्क के निकट एक महिला से सोने की चेन छीनने के मामले में मॉडल टाउन थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना करीब बीस दिन पहले की है, आरोपी पर पहले भी मोबाइल छीनने का एक मामला दर्ज है।
मामले की जांच कर रहे एसआई आत्माराम ने बताया कि गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान गांव रामपुरा निवासी रवि उर्फ मटरू के रूप में हुई है। सेक्टर-चार निवासी अमृत लाल की पत्नी संतोष यादव सेक्टर में ही आयोजित एक कार्यक्रम में गई थी। शाम को वे वापस ही पैदल लौट रही थी। पार्क के निकट पहुंचने पर पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली थी तथा फरार हो गए थे। माडल टाउन थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने सोमवार की शाम को एक आरोपी रवि उर्फ मटरू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने एक युवक से मोबाइल छीनने की वारदात भी कबूल की है तथा उस मामले में वह पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीनी गई सोने की चेन बरामद कर ली है। वहीं आरोपी को रिमांड पर लेकर उसके साथी के बारे में पूछताछ की जाएगी।