{"_id":"63e6611e8815d6375d0e2f9b","slug":"charred-body-of-gaurd-found-in-rewari-murder-case-registered-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: गार्ड का झुलसा हुआ शव मिला, हत्या का मामला दर्ज, शक के आधार पर मामा हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: गार्ड का झुलसा हुआ शव मिला, हत्या का मामला दर्ज, शक के आधार पर मामा हिरासत में
Fri, 10 Feb 2023 08:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 10 Feb 2023 08:52 PM IST
सार
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया। पुलिस ने पूछताछ करते हुए उसके मामा के बेटे कर्ण को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
धारूहेड़ा में ट्रेडिंग कंपनी के मिक्सर प्लांट स्थित गार्ड रूम जहां मिला जला हुआ शव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी के धारूहेडा के गांव निखरी स्थित साईं ट्रेडिंग कंपनी में गार्ड का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ है। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच की। फिलहाल पुलिस ने शक के आधार पर गार्ड के मामा के बेटे को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार यूपी के बरोली निवासी रोहित कुमार (22) साईं ट्रेडिंग कंपनी में बतौर गार्ड कार्यरत था। वह रात और उसके मामा का बेटा (ममेरा भाई) कर्ण दिन में ड्यूटी करता था। शुक्रवार की सुबह जब कर्मचारी कंपनी पहुंचे तो गार्ड के रूम में उसका शव झुलसा हुआ पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया।
विज्ञापन
पुलिस ने पूछताछ करते हुए उसके मामा के बेटे कर्ण को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले में जुटी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास व सबूत मिटाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी डॉ. प्रहलाद सिंह ने बताया कि पुलिस को कर्ण सिंह पर शक है। मृतक के भाई रामस्वरूप ने भी उसी पर संदेह जताया है।
विज्ञापन