फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Case of Misdeed Registered against Youth in Rewari of Haryana

रेवाड़ी: सगाई कर किया दुष्कर्म, गाड़ी के नाम पर पैसे भी लिए, अब दूसरी लड़की से कर रहा था शादी, केस दर्ज 

Sat, 17 Jul 2021 07:35 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 17 Jul 2021 07:35 PM IST
सार

पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक ने बलेनो कार खरीदने के लिए उससे दो लाख रुपये भी लिए थे। लेकिन जब भी उसने शादी के लिए कहा आरोपी बहाना बनाकर टालता रहा।

विज्ञापन
Case of Misdeed Registered against Youth in Rewari of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में शादी के मंडप में बैठने से एक दिन पहले ही दूल्हे पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी उससे पहले सगाई कर चुका है, जबकि 18 जुलाई को किसी और से शादी करने वाला है। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


खोल थाना क्षेत्र निवासी युवती ने महिला थाना पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि 15 अप्रैल 2019 को उसकी सगाई रेवाड़ी जिले के रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी। 10 नवंबर 2019 को आरोपी ने शादी का कार्यक्रम तय करने के लिए उसे बावल रोड स्थित एक होटल में बुलाया था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने आरोपी को एक बाइक भी खरीद कर दी थी। 
विज्ञापन



7 दिसंबर 2020 को युवक ने बलेनो कार खरीदने के लिए उससे दो लाख रुपये भी लिए थे। लेकिन जब भी उसने शादी के लिए कहा आरोपी बहाना बनाकर टालता रहा। एक दिन पहले पीड़िता को पता चला कि आरोपी युवक 18 जुलाई को किसी और से शादी करने वाला है। उसने युवक से बात करने की कोशिश की तो उसने बात भी नहीं की। देर शाम पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed